लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डीग/कुम्हेर।
डीग जिले के कुम्हेर इलाके में पिछले चार साल से जलभराव की समस्या से परेशान किसानों का गुस्सा अब फूट पड़ा है। चामुंडा माता मंदिर परिसर में किसानों का पिछले तीन दिन से धरना जारी है।
खेतों में पानी, फसल चौपट
तीन माइनर से लगातार पानी आने के कारण हजारों बीघा जमीन जलमग्न हो चुकी है। हालात इतने गंभीर हैं कि किसान न तो रबी की फसल कर पा रहे हैं और न ही खरीफ की फसल। कई गांवों में तो लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।
SDM पर हठधर्मिता का आरोप
किसान नेता नेम सिंह फौजदार ने बताया कि किसानों ने कई बार कुम्हेर SDM को समस्या बताने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हठधर्मिता दिखाते हुए कोई कदम नहीं उठाया।
किसानों का आक्रोश, पुतले जलाए
आज किसानों ने कुम्हेर में आक्रोश रैली निकाली और पुतले जलाए। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल संभागीय आयुक्त से मिला।
7 दिन में समाधान का आश्वासन
संभागीय आयुक्त ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए 7 दिन में समाधान का आश्वासन दिया है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समस्या का हल नहीं निकला, तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।
जलभराव की वजह
-
भरतपुर फीडर के जरिए यूपी का पानी पास की माइनर में आता है।
-
माइनर पक्की होने के बाद लखन माइनर को खेतों से 3 फुट ऊँचा कर दिया गया।
-
इसी वजह से पानी खेतों में भर गया और हजारों बीघा जमीन डूब क्षेत्र में बदल गई।