लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार (झालावाड़)।
गंगधार उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुराड़िया देवड़ा में संस्थाप्रधान शिवराज सिंह भाटी एवं समस्त स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र जैन मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर पीईईओ भगवानसहाय मीना, AAO सत्यनारायण, RP नरेश मीना, SMC अध्यक्ष प्रधानसिंह, तथा शिक्षक लोकेश मीना, महेंद्र नैनीवाल, सूरजमल सैनी, अंकित जैन, सशेष कुमार, सोनू कुमार मीणा सहित SMC सदस्य ईश्वर सिंह उपस्थित रहे।
