लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर थाना सुभाष चौक में बड़ी कार्रवाई:
जयपुर।
जयपुर थाना सुभाष चौक पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी नार्थ करण शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सीआई कृष्ण कुमार और उनकी टीम ने आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से 147 एटीएम कार्ड, बिना नंबर की क्रेटा कार और 49 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। जांच में पता चला कि ये गिरोह जयपुर, हरियाणा और दिल्ली में 100 से अधिक धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
टीम ने बताया कि इस कार्रवाई में दीपेंद्र की भूमिका अहम रही, जिसने अभियुक्तों की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस आगे भी इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है और सभी पीड़ितों से संपर्क कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
