लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । यहां राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से रक्त की कमी से होने वाले रोग एनीमिया की विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के स्टाफ की जांच करवाई गई ।महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ प्रभारी चन्द्रिका बगरहट्टा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ रविन्द्र खिंची एवं मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट मनीष कुमार मीणा ने 87 विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के स्टाफ के हीमोग्लोबिन की मात्रा ,वजन तथा लम्बाई की जांच की साथ ही उन्हें खान पान की जानकारी देते हुए शरीर में किस प्रकार हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाया जा सकता है इसकी जानकारी दी ।इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवराज झांझड़िया एवं डॉ भानु प्रकाश शर्मा सहित अन्य स्टाफ के लोग मौजूद थे ।
