Home latest “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर हुआ कार्यक्रम

“एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर हुआ कार्यक्रम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम विजयपताका परिसर में हुआ आयोजित

सिरोही। 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 का जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को विजयपताका मंदिर परिसर में आयोजित किया गया वहीं जिले में प्रत्येक ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर तथा विभिन्न पर्यटन और दर्शनीय स्थलों पर भी योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आधारित इस योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रार्थना के साथ चालन क्रियाएं ग्रीवा चालन, स्कन्ध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन क्रियाएं की गई। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, पदहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन की योग क्रियाएँ करवाई गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी सचिव इंद्रजीत सिंह ने सभी को देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की तथा जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने “वोट भी योग भी” की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के ख्यात खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
वहीं कार्यक्रम की शुरुआत में योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में योगाभ्यास योग प्रशिक्षक डॉ गौरव गहोई, अमित कुमार व आयुषी प्रजापति के मार्गदर्शन में किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version