Home latest डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती मनाई

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती मनाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर में भाजपा शहर मंडल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। सदर बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष शंकर लाल ठाडा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्बोधित करते हुए उनकी जयन्ती पर उनके योगदान को याद किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म कोलकाता के प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। पूर्व मंडल अध्यक्ष नमो गौतम जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुखर्जी का बलिदान आज भी हमे प्रेरणा देता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को डॉ मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पूर्व जिलाअध्यक्ष शंकर लाल ठाडा,पुर्व शहर मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गौतम, मंडल प्रतिनिधि सुरेश कुमावत, शहर महामंत्री मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी रमेश जांगिड, आसाराम सारण,लोकेश सैनी,बालकिशन शर्मा,उम्मेद सिंह, सत्यनारायण गुप्ता,जिनेंद्र जैन सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous articleमातमी धुनों के बीच निकाला जुलूस
Next articleश्रीमद्भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version