Home latest ‘दिशा’ बैठक में गोशालाओं को जल्द अनुदान देने पर जोर

‘दिशा’ बैठक में गोशालाओं को जल्द अनुदान देने पर जोर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  पेयजल आपूर्ति के लिए समर कंटिजेंसी प्लान बनाने के निर्देश
 

 पाली। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि रहे, जबकि सांसद पी.पी. चौधरी ने अध्यक्षता की।

करीब छह घंटे चली इस मैराथन बैठक में जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

केंद्र योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि ‘दिशा’ समिति का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर फोकस

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आगामी गर्मी के मद्देनजर पीएचईडी विभाग को समर कंटिजेंसी प्लान तैयार कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली आपूर्ति, सड़कों की गुणवत्ता, स्कूलों की मरम्मत और खेल मैदानों के प्रस्ताव तैयार करने पर भी जोर दिया।

विकास कार्यों की समीक्षा

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट घोषणाओं के तहत लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

गोशालाओं को जल्द मिलेगा अनुदान

बैठक में गोशालाओं को शीघ्र अनुदान जारी करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए भौतिक सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। सत्यापन के बाद जिला गोपालन समिति की बैठक कर अनुदान वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. रवींद्र गोस्वामी, विधायक भीमराज भाटी, केसाराम चौधरी, शोभा चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version