Home latest देवस्थान मंत्री ने किए विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन

देवस्थान मंत्री ने किए विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर ।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जयपुर स्थित विश्वविख्यात मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए विशेष कामना की।


गणेश चतुर्थी सामाजिक एकता और लोक संस्कृति का पर्व

इस अवसर पर कुमावत ने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, सौहार्द्र और लोक संस्कृति के संवर्धन का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता, बुद्धि, विवेक, समृद्धि और सौभाग्य के अधिष्ठाता भगवान गणेश की आराधना श्रद्धा, विश्वास और उत्साह का प्रतीक है।


“गणेश चतुर्थी प्रेरणा देती है चुनौतियों पर विजय पाने की”

देवस्थान मंत्री ने कहा –

“गणेश चतुर्थी का उत्सव हम सबको ज्ञान, संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण से सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान गणेश से मेरी प्रार्थना है कि वे व्यक्ति-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर करें।”


सशक्त प्रदेश निर्माण की अपील

कुमावत ने आगे कहा कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी प्रदेशवासी पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए, सशक्त राजस्थान के निर्माण में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्यरत रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version