लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डीग। विनायक दल फाउंडेशन द्वारा संचालित एकता कोचिंग क्लासेज की ओर से भव्य सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं और प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भारतीय जनता मजदूर सेल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रचना सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह काचरेड़ा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सीडीपीओ मोहनस्वरूप पाराशर ने की।
विशिष्ट अतिथियों में लखपत गुर्जर, उमेश पाराशर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता यादव, और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी शामिल रहे।
कार्यक्रम संयोजक सुनील चाहर (महमदपुर) ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में —
प्रथम स्थान: मनु, अंजली, भावना
द्वितीय स्थान: प्रांजलि फौजदार
तृतीय स्थान: रूतबी सिंह ने प्राप्त किया।
समारोह में पुलिस प्रशासन, पत्रकार, भामाशाह, समाजसेवी, खिलाड़ी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
भामाशाह मोहनस्वरूप पाराशर ने बच्चों को 11 जोड़ी कपड़े वितरित किए और प्रथम 15 बच्चों को पुरस्कृत किया।
सुनील चाहर ने बताया कि जल्द ही सर्व समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने का विशेष आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन उमेश प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता मजदूर सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गर्ग, भाजपा नेता खेमचंद कोली, नरेश फौजदार (महाराजा सूरजमल यूथ ब्रिगेड), भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गर्ग, मोम्स ग्रुप अध्यक्ष ललिता अग्रवाल, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोली, पार्षद राहुल लवानियां, नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह, रतना गंगवाल, डाॅ. शीताभ शर्मा, रश्मि, अनिल चौधरी, बबीता दलाल, निर्भय सिंह बडेसरा, निरपत फौजदार सहित पुलिस प्रशासन, पत्रकार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।