Home education दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में अव्वल रहने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों...

दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में अव्वल रहने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

शेखावाटी स्कूल लोसल में उड़ान 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाओं व उनके अभिभावकों का किया गया सम्मान 

ओम प्रकाश सैनी

सीकर, लोसल l शेखावाटी एजुकेशन ग्रुप के द्वारा स्कूल के स्किल स्पेयर ऑडिटोरियम में उड़ान 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शेखावाटी एजुकेशन ग्रुप के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर हैट्रिक के साथ अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम देकर राजस्थान में तहलका मचाने वाले होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बीएल रणवां ने बताया कि दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में एजुकेशनल ग्रुप की छात्रा अंशु कंवर ने 99.17 अंजू बुरड़क ने 99 तथा आर्यन ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राजस्थान में शेखावाटी का परचम लहराया है।  इन तीनों प्रतिभाओं को एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बीएल रणवां द्वारा उपहार स्वरूप लैपटॉप मेडल तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया वहीं 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 71 विद्यार्थियों सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 312 प्रतिभावान विद्यार्थियों का मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। वहीं एजुकेशनल ग्रुप की 377 बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार के लिए क्वालीफाई किया है । कार्यक्रम में सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों के परिजनों का भी माल्यार्पण कर साफा व शाल ओढाकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह से पूर्व शाही लवाजमें के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों को घोड़ियों पर बैठाकर कस्बे के प्रमुख मार्गो से विजय जुलूस निकाला गया जिसका कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पहले दोपहर को भी पांचवी व आठवीं बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने वाले 90 विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया l ग्रुप के चेयरमैन बी एल रणवां ने संस्था को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version