Home crime भरतपुर में सामूहिक आत्महत्या: पति-पत्नी और बच्चे के मिले शव

भरतपुर में सामूहिक आत्महत्या: पति-पत्नी और बच्चे के मिले शव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा जति ब्यूरो चीफ

 महिला ,बच्चे और पुरूष के शव मिलने से गांव में सनसनी

भरतपुर,सेवर राजस्थान। भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र के कंजौली गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।

सल्फास के पैकेट मिले, आत्महत्या की आशंका

घटनास्थल से सल्फास के पाउडर के पैकेट बरामद हुए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि तीनों ने ज़हर खाकर अपनी जान दी। जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी सतीश यादव और सेवर थाना पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी मौके पर पहुँचकर सबूत इकट्ठा किए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस इस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

गांव में शोक का माहौल

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है। लोग घटना की असली वजह जानने को लेकर चिंतित और दुखी हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version