भरतपुर : चिकसाना थाना इलाके की घटना
बेहोशी की हालत में खेतों से परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क- राजेंद्र शर्मा जति की रिपोर्ट
भरतपुर। चिकसाना थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों बहनों को बेहोशी की हालत में खेत से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है।
पीड़िताओं का आरोप
दोनों बहनें रोजाना बाइक से भरतपुर कोचिंग के लिए जाती थीं।कुछ युवक लगातार उनका पीछा करते और परेशान करते थे।मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे टहलने के दौरान आधा दर्जन युवक कार से आकर रास्ता रोक लिया।युवकों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर लोहे के सरियों से पिटाई की।
आरोपियों के पास अवैध हथियार भी थे।
वारदात के बाद आरोपी दोनों को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों को दोनों बहने खेतों में बेहोश मिली जहां से उन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर छात्रा ने बताया कि उनके साथ छेड़छाड़ होती थी, विरोध करने पर मारपीट की गई, हथियार भी थे उनके पास, देसी कट्टे और रोड थी मारने की धमकी दी गई है।
पुलिस की कार्रवाई
एएसपी शंकरलाल मीणा ने बताया कि—युवतियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
अस्पताल में इलाज जारी
दोनों बहनें फिलहाल आरबीएम अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि दोनों छात्रों को बेहोशी की हालत में ही अस्पताल लाया गया था इलाज के बाद दोनों को होश आ गया है दोनों को बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं अब भारत में सुधार है उनके कई गंभीर चोटों के निशान है।
–
