लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सत्यनारायण चांदा की रिपोर्ट
ढूंढ नदी में बही महिला का सुराग नहीं
चाकसू। ढूंढ नदी में आई तेज़ धारा में एक विवाहिता के बह जाने का मामला सामने आया है। घटना को 17 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
कैसे हुई घटना?
विवाहिता अपने पति हीरालाल के साथ बाइक से अपने गांव त्रिलोकीनाथपुरा जा रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी बाइक सवार होकर चाकसू-गरुड़वासी रोड पर ढूंढ नदी की रपट पार करते समय तेज़ बहाव में दोनों बह गए।
स्थानीय लोगों ने हीरालाल को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन महिला पानी के तेज़ बहाव में बह गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। ४४४लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन महिला का अब तक पता नहीं चल सका।
घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।
जनप्रतिनिधि की नजर
चाकसू विधायक रामावतार बैरवा लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। लगातार अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं मौके पर मौजूद है ग्रामीणों को सांत्वना दे रहे हैं परिजनों से संपर्क में है।