Home latest भरतपुर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भरतपुर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री सुरेश रावत हुए शामिल

भरतपुर। में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मंत्री सुरेश रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन ने भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास किया। मंत्री सुरेश रावत ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा विभिन्न योगासन करवाए गए। साथ ही लोगों को नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version