Home latest भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां (नागौर) पादूकलां। कस्बे छ:न्यात ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली एवं प्रतिभा सामान समारोह का आयोजन हुआ। छ न्यात समाज के अध्यक्ष नोरतमल शर्मा ने बताया कि छः न्यात ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभा समान समारोह आयोजन हुआ भगवान परशुराम और श्री रघुनाथजी की विधिवत पूजा अर्चना वैदिक मंत्रों और दीप प्रज्वलित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अच्छीनाथ महाराज के महंत लक्ष्मण नाथजी महाराज और जोगेश्वर धाम पादूकलां के महंत पर्वत नाथ महाराज रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संतो की पूजा अर्चना और स्वागत से की।उसके उपरांत समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्य करने वाले युवाओं का प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में महंत योगी पीर लक्ष्मण नाथ महाराज ने कहा की समाज को हमेशा धर्म और पुण्य की राह पर चलना चाहिए। समाज में फैली कुरुतिया को दूर करना और समाज को शिक्षित करना समाज की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। छः न्यात समाज पादूकलां के अध्यक्ष नोरतमल तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 10 व 12वी में 75 प्रतिशत, सरकारी नोकरी और प्रवेश परीक्षा में चयन होने वाली करीब 14 प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। साथ ही सरकारी सेवा में चयनित युवाओं का भी सम्मान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version