लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाडा (विनोद सेन) । मुख्य दूरसंचार भवन में बीएसएनएल की आईएफटीवी एवं वाईफाई रोमिंग सुविधा का अनावरण दामोदर अग्रवाल ने किया गया। सांसद द्वारा वर्चुअल बटन दबा इन सेवाओं की शुरुआत की गईं।
बीएसएनएल की आईएफटीवी सुविधा के तहत इनके समस्त फाइबर उपभोक्ताओं को बिना कोई अतिरिक्त डिवाइस या सेट टॉप बॉक्स लगाए या कोई अतिरिक्त शुल्क दिए 500 से ज्यादा एसडी एवं एचडी चैनल्स उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी तक बीएसएनएल द्वारा कोई टीवी चैलन्स का प्लान उपलब्ध नही था। इसलिए आईएफटीवी द्वारा बीएसएनएल के फाइबर व्यवसाय को मजबूती मिलेगी।
इसके अतिरिक्त वाईफाई रोमिंग सुविधा के तहत समस्त बीएसएनएल फाइबर उपभोक्ता किसी भी स्थान पर वाईफाई रोमिंग के माध्यम से मुफ्त इंटरनेट सेवा पा सकेंगे। बीएसएनएल समस्त देश मे इस प्रकार की सेवा देने वाला एक मात्र ऑपरेटर है।

सांसद ने इन सेवाओ के अनावरण से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई गयी। अग्रवाल ने बताया गया कि बीएसएनएल द्वारा ज़िले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भी नेटवर्क पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत बदनोर के बड़ाच में बीएसएनएल द्वारा लगभग 8 किलोमीटर ओएफसी केबल भी डाली जा चुकी है एवं जल्द ही यहाँ हाई स्पीड फाइबर इन्टर्नेटन सेवा एवं मोबाइल सेवाएं आरंभ हो जाएगी। इसके लिए सांसद द्वारा बीएसएनएल को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।सांसद ने स्वदेशी उपकरणों के प्रयोग से टेलीकॉम सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के संकल्प को भी दोहराया गया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक महाप्रबंधक प्रकाश पंचोली ने बीएसएनएल की आगामी योजनाओं की जानकारी दी एवं बताया कि बीएसएनएल द्वारा शहर में एएल आधारित कैमरे लगाने एवं स्मार्ट हॉस्पिटल जैसे कार्य प्रगति पर है।