Home latest बांसवाड़ा में मुख्यमंत्री ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

बांसवाड़ा में मुख्यमंत्री ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  अधिकारियों को दिए सख्त और विकासोन्मुख निर्देश

बांसवाड़ा/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को बांसवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड विजिट पर विशेष ध्यान दें और स्वयं समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

नगर परिषद आयुक्त एपीओ

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया। इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग ने उन्हें एपीओ करने के आदेश जारी कर दिए।

जल संरक्षण और विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने नहरों और तालाबों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माही नदी के जल का एक-एक बूंद उपयोग सुनिश्चित किया जाए और सिंचाई व पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान को प्राथमिकता देते हुए जल आत्मनिर्भरता के लिए स्थायी कार्यों पर जोर दिया।

चंदन वन और पर्यावरण पहल

मुख्यमंत्री ने जिले में चंदन वन विकसित करने की योजना की सराहना की और 11-11 हजार चंदन पौधे लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हरियालो राजस्थान और वृक्षारोपण अभियानों को तेज करने पर बल दिया।

शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य पर फोकस

उन्होंने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, शहरों में सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

सख्त संदेश और प्रशासनिक निर्देश

मुख्यमंत्री ने अवैध धर्मांतरण और राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही अधिकारियों से नियमित निरीक्षण और क्षेत्रीय समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा।

विकास संभावनाओं पर जोर

उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं और यहां पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

बैठक में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री, जनप्रतिनिधि, संभागीय आयुक्त और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version