लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां भारतीय किसान संघ तहसील शाखा उनियारा की बैठक कृषि उपज मंडी परिसर में संघ के जिला उपाध्यक्ष मदन कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।जिसमें विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए ।बाद में संघ के लोगों ने मंडी सचिव को ज्ञापन भी सौंपा ।जिसमें कृषि उपज मंडी प्रांगण में कृषि जिंसों की खरीद को अनिवार्य किया जाए । व्यापारियों द्वारा अपने निजी प्रतिष्ठानों पर किसान की जिंस खरीदने पर कड़ी कार्य वाही किए जाने । केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की कृषि विभाग व विपणन विभाग द्वारा कृषि उपज मंडी में किसानों को दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी के लिए गांव गांव में प्रचार प्रसार किया जाए। जिससे किसान जागरूक हो तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें ,ग्राम सुभानपुरा से श्री पुरा तक डामर रोड बनाया जावे ।जिससे उनियारा कृषि उपज मंडी में ज्यादा जिंसों की आवक हो जिससे मंडी को ज्यादा टैक्स मिल सके। इसी तरह ग्राम पंचायत बोसरिया के ग्राम लक्ष्मी पुरा से देवपुरा कला तक डामरीकरण किए जाने की मांग की गई। उक्त मांगों को लेकर कृषि मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष मदन भाई कुमावत,तहसील अध्यक्ष शिवराज सिंह मीणा, भैरुलाल कुशवाहा, जिला जेविक प्रमुख मदन माली, सहमंत्री मुकेश चौधरी, सदस्य दोलतराम जाट , प्रभारी रामभज धाकड़ सहित कई किसान मौजूद थे ।
