Home latest बारिश में खुली सड़क निर्माण की पोल, संपर्क मार्ग बना तालाब

बारिश में खुली सड़क निर्माण की पोल, संपर्क मार्ग बना तालाब

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां। (मंथानिया-फडौदा की ढाणी, सथाना कलां ग्राम पंचायत) क्षेत्र में मंथानिया से फडौदा की ढाणी तक जाने वाला संपर्क मार्ग पहली ही बारिश में जलभराव का शिकार हो गया। सड़क पर पानी भर जाने से पूरा मार्ग तालाब जैसा नजर आने लगा, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान डामरीकरण में तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई है। आरोप है कि सड़क पर उचित ढाल (स्लोप) नहीं दिया गया, जिसके कारण बारिश का पानी किनारों की बजाय बीच सड़क पर ही जमा हो रहा है।

यह संपर्क मार्ग आसपास के गांवों और ढाणियों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही सड़क की गुणवत्ता सुधारने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version