Home crime अवैध बजरी परिवहन मामले में फरार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

अवैध बजरी परिवहन मामले में फरार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीसांगन पुलिस की त्वरित कार्रवाई — आरोपी राकेश राम गुर्जर को करनोस से किया गिरफ्तार

पीसांगन (अजमेर)। (स्थानीय संवाददाता — ओमप्रकाश चौधरी)
पीसांगन पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के आरोप में फरार चल रहे एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि 26 सितंबर को खनिज कार्यदेशक प्रथम, अजमेर की ओर से थाने में एक रिपोर्ट पेश की गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर एमएमआरडी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थानाधिकारी सहाय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम — जिसमें एएसआई सुरेंद्र कुमार, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल शोभाराम जाखड़, मदनलाल, सुखाराम माली, कैलाश उड़द और दिनेश चौधरी शामिल थे — ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए त्वरित कार्रवाई की।

टीम ने ग्राम करनोस के सरहद क्षेत्र से रूपनगर थोरिया निवासी आरोपी राकेश राम गुर्जर को डिटेन कर गिरफ्तार किया। बाद अनुसंधान उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version