Home latest अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वी क्लब लाडली व जाइंट्स ग्रुप ऑफ टेक्सटाइल सिटी के संयुक्त तत्वाधान में नारी शक्ति का सम्मान किया गया। वी क्लब लाडली व जाइंट्स ग्रुप ऑफ टेक्सटाइल सिटी अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला शक्ति का सम्मान वी प्रांतीय सचिव व जाइंट्स फेडरेशन अधिकारी पुष्पा मेहता, वी रीजन चेयरपर्सन जाइंट्स फेडरेशन यूनिट डायरेक्टर अर्चना सोनी, बजाज एलियांज अधिकारी प्रवीण भारती, सीपी माली के सानिध्य में सभी महिलाओं को अपर्णा पहना कर एवं सर्टिफिकेट देकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान सेवा आश्रम अध्यक्षा मधु काबरा, निशा सोनी, वी व जाइंट्स सचिव सुधा बुलिया, वी क्लब कोषाध्यक्ष कविता लाटा, जाइंट्स कोषाध्यक्ष अंजना सिसोदिया, वी डायरेक्टर पिंकी सोनी, लीला राठी, कबीर सेवा संस्थान अध्यक्ष सुभिता कंवर, एडवोकेट सुनीता सुवालका, प्रधानाध्यापिका मैंना सिसोदिया, मधु सिसोदिया आदि महिलाओं का भी स्वागत सम्मान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version