लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डग, झालावाड़। झालावाड़ जिले के डग नगर स्थित भेरू महाराज मंदिर परिसर में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने देर शाम हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने राधा-कृष्ण स्वरूप धारण कर पारंपरिक फाग गीत गाए और सामूहिक रूप से फूलों व गुलाल से होली खेली।
अग्रवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष सरिता प्रेमी ने बताया कि फागोत्सव होली से 15 दिन पूर्व से लेकर होली के 15 दिन बाद तक मनाया जाता है। इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को सामूहिक मिलन, सांस्कृतिक परंपराओं के निर्वहन और ईश्वर भक्ति का अवसर प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रसादी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, भक्ति और रंगों की छटा देखने को मिली।
