Home latest आज का राशिफल – शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025*

आज का राशिफल – शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025*

0
लोक  टुडे न्यूज नेटवर्कआज का राशिफल – 
*मेष*
भूमि और भवन निर्माण से लोगों को अच्छे आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। कार्यस्थल पर वार्तालाप में संयम दिखाना होगा। पर थोड़ी समस्याएं रह सकती हैं. बचत उधार देने से बचना होगा। धन लंबे समय के लिए उलझ सकता है।
*वृषभ*
उत्साह और आनंद से परिपूर्ण दिन रह सकता है। मानव को व्यक्त करते समय थोड़ा संतुलन दिखाना होगा। पेरेंट्स के साथ बातचीत तनाव पूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग कठिनाइयों से बाहर लाने में मददगार साबित होगा।
*मिथुन*
आवश्यक कार्य में रुकावट आ सकती है। भावनात्मक मुद्दे हावी रहेंगे। आलोचनाओं को ध्यान से सुनना होगा। अपना पक्ष मजबूती से रखें । वाहन के रखरखाव पर धन खर्च हो सकता है । भावनात्मक संबंधों पर धन और समय खर्च हो सकते हैं ।
*कर्क*
विवादित विषयों पर भावुक प्रतिक्रिया देने से बचना होगा । कार्य स्थल पर प्रशंसा मिलेगी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । नए संपर्कों का लाभ मिलेगा । मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
*सिंह*
प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम सकारात्मक हो सकते हैं । लंबी दूरी की यात्रा टालना श्रेष्ठ रहेगा। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा । व्यवसाय में साझेदारों के साथ बातचीत के ठोस परिणाम निकलेंगे।
*कन्या*
कठिन परिस्थितियों के बीच भी रास्ते निकलेंगे । भाग्य का समर्थन मिलेगा । मित्रों की मदद मिल सकती है । व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पेरेंट्स से आर्थिक मदद पर बातचीत सकारात्मक रहेगी। न्यायालय में आपका पक्ष मजबूत होगा ।
*तुला*
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं । मित्रों का साथ आनंददाई रहेगा । भूमि और भवन से जुड़े मुद्दों में बड़े आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य के मुद्दे पर लापरवाही परेशानी में डाल सकती है ।
*वृश्चिक*
परिश्रम से भरा दिन रह सकता है व्यस्तता के बावजूद भावनात्मक मुद्दों पर साथी को समय देना होगा साझेदारी व्यवसाय में किसी भी समस्या पर त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचना होगा जीवनसाथी से पारिवारिक विषयों पर सहयोग मिलना थोड़ा कठिन रहेगा
*धनु*
व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बनाना थोड़ा मुश्किल रहेगा। साथी कर्मी असहयोग कर सकते हैं। पुराने स्नेह संबंधों से मुलाकात सकारात्मक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने से कुछ लोग ईर्ष्या ग्रस्त हो सकते हैं। सजग रहना होगा।
*मकर*
पूर्व में दिए गए परिश्रम के आधार पर शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन रह सकता है। तकनीकी पर आधारित जॉब्स में बदलाव की संभावना है। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा पर बड़े आश्वासन देने से बचना होगा।
*कुंभ*
सार्वजनिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। मेहनत और प्रबंधकीय दक्षता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। पेरेंट्स के साथ छोटी यात्रा की संभावना है। पारस्परिक स्नेह पुनर्स्थापित होगा
*मीन*
विशेष जिम्मेदारियां के लिए तैयार रहे। अविवाहितों के लिए मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में भाई बहनों के साथ वार्तालाप सुखद रहेगी ।
*श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज*
*आज का पंचांग – शुक्रवार, 10 अक्टूबर, 2025*
*विक्रम संवत्* – 2082
*संवत्सर नाम* – सिद्धार्थ
*शक संवत्* – 1947
*हिजरी सन्* – 1447
*मु. मास* – 17 रवि उलसानी
*अयन* – दक्षिणायन
*ऋतु* – शरद् ऋतु
*मास* – कार्तिक
*पक्ष* – कृष्ण
*श्रेष्ठ चौघड़िये* – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 10:47 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 12:14 से 1:41 तक रहेगा। चर का चौघड़िया 4:34 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
*तिथि* – चतुर्थी तिथि रात्रि 7:39 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी।
*दिशा शूल* – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
*राहु काल वेला* – (मध्यमान से) दिन 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
*नक्षत्र* – कृत्तिका नक्षत्र सायं 5:31 तक होगा तदुपरान्त रोहिणी नक्षत्र होगा।
*योग* – सिद्धि योग सायं 5:41 तक रहेगा तदुपरान्त व्यतिपात योग रहेगा।
*करण* – बव करण दिन 9:17 तक तदुपरान्त बालव करण रहेगा।
*विशिष्ट योग* – यमघंट योग सायं 5:31 से सूर्योदय तक, कुमारयोग रात्रि 7:39 से सूर्योदय तक,
*व्रत / दिवस विशेष*करवा (करक) चौथ व्रत, चंद्रोदय जयपुर में रात्रि 8:25 पर, दशरथ चतुर्थी,
*चन्द्रमा* – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृष राशि में होगा।
*श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज*

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version