Home latest 41 बार रक्तदान कर जीवन बचाने वाले स्वरूप सोलंकी संभाग स्तर पर...

41 बार रक्तदान कर जीवन बचाने वाले स्वरूप सोलंकी संभाग स्तर पर सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर | बृजकिशोर पारीक

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को होटल सिद्धार्थ हेरिटेज, जोधपुर में सिद्धार्थ सोशल सर्विस एवं विनोद ग्रुप ऑफ कंपनीज के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रक्तदाताओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि अतुल भंसाली (विधायक, जोधपुर शहर) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत (सीएमएचओ), डॉ. विकास राजपुरोहित (अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल), भोपाल सिंह लाखावत (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण) एवं कार्यक्रम संयोजक विनोद सिंघवी मौजूद रहे।

इस अवसर पर बाड़मेर मूल के सक्रिय रक्तदाता स्वरूप सोलंकी को आपातकालीन परिस्थितियों में 41 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संभाग स्तर पर सम्मानित किया गया।

स्वरूप सोलंकी पिछले कई वर्षों से रक्तकोष फाउंडेशन, बाबा रामदेव सेवा संस्थान, जोधपुर तथा श्री पीपा क्षत्रिय रक्त समिति, जोधपुर जैसी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर रक्तदान एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सोलंकी ने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है और इससे अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए सिद्धार्थ सोशल सर्विस एवं विनोद ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक विनोद सिंघवी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, रक्तदाता और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version