Home latest 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ थीम...

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ थीम पर हुआ आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

योग मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है: जिला कलेक्टर संधू

सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास,’योग भी, वोट भी’ का दिया संदेश

सांसद, विधायक, जिला कलक्टर सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) जिलेभर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 हर्षाेल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ थीम पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शांति भवन (जैन स्थानक) में किया गया। इस अवसर पर सांसद के साथ ही विधायक अशोक कोठारी, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी आमजन को दिखाया गया, जिसे प्रतिभागियों ने रुचि के साथ देखा। प्रारंभ में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास संपन्न हुआ। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. निकिता चौधरी के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वक्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। विधायक अशोक कोठारी ने योग मुद्राएं कर नियमित योगाभ्यास की प्रेरणा दी।जिला कलेक्टर संधू ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा, एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, सीईओ जिला परिषद चंद्रभान सिंह, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, यूआईटी सचिव ललित गोयल, उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ. महाराज सिंह, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. जी.एल. शर्मा, सीएमएचओ डॉ. सी.पी. गोस्वामी सहित अनेक अधिकारी, संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं योग साधक उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने किया।
‘योग भी, वोट भी’ अभियान के तहत दिलाई गई मतदाता शपथ कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ लोकतंत्र को मजबूती देने के उद्देश्य से ‘‘योग भी, वोट भी’’ अभियान के तहत मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद दामोदर अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदाता पंजीकरण, नैतिक एवं अनिवार्य मतदान हेतु जागरूक किया गया। शपथ में सभी ने लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने एवं बिना किसी भेदभाव अथवा प्रलोभन के मतदान करने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version