लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मदरसा मोमिन में शिक्षा दिवस मनाया गया
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शिक्षा दिवस के अवसर पर यहां स्थित मदरसा मोमिन में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई।
इस मौके पर मदरसे में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को फ़ैज़ाने इस्लाम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शकील अहमद कादरी ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
मदरसा प्रधानाध्यापक जाकिर सारण ने मौलाना आजाद के जीवन और उनके शिक्षा योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में फारूक हुसैन, जफर अली, इमरान अली, रुखसाना बानो सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
