Home latest गोवर्धन पूजा का पर्व धूम-धाम से मनाया गया

गोवर्धन पूजा का पर्व धूम-धाम से मनाया गया

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क पादूकलां। (नागौर) कस्बे सहित आस पास ग्रामीण आंचल में दीपावली के पर्व के दूसरे दिन सुबह महिलाएं सोलह सिंगार कर सर दर्द कर नए परिधान पहन कर गोवर्धन पूजा का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। शहर ओर ग्रामीण क्षेत्रों मे गोवर्धन पूजा के गोबर का गोवर्धन भगवान बनाया जाता है और खुशाली के लिए पूजा अर्चना की गई। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में में आज गोवर्धन पूजा का पर्व धूम-धाम से मनाया । दरअसल, दीपावली के अगले दिन गोवर्द्धन पूजा की जाती है, लेकिन दिपावली के दूसरे दिन ग्रह पड़ने के कारण आज शनिवार को गोवर्धन पूजा की गई। बता दें कि ऐसी मान्यता है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली में उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और इंसानी जिंदगियों को भगवान इंद्र के कोप से बचाया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version