Home latest कनीनिका परिहार ने यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से विपणन प्रबंधन में स्नातकोत्तर...

कनीनिका परिहार ने यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से विपणन प्रबंधन में स्नातकोत्तर किया

0

मुंबई। वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार की बेटी कनीनिका परिहार ने यूके की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से हाई स्कोर के साथ विपणन प्रबंधन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की । कनीनिका ने उच्च शिक्षा ग्रहण की और दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है । १आपको बता दें कि कनीनिका परिहार सिरोही जैसे जिले के छोटे से गांव की रहने वाली है । स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ यूके से पूरी की है। खास बात है कि परिहार विदेशी छात्रों की कैप्टन थी और वहां रहकर उन्होंने यूनिवर्सिटी टॉप कर राजस्थान और भारत का भी नाम रोशन किया । कनीनिका परिहार के इस उपलब्धि पर सभी ने उन्हें और उनके अभिभावक और परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version