लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पशुपालन विभाग को मिली 5778 पशु परिचर की सौगात
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुपालन विभाग के पशु परिचर भरती 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह जानकारी देते हुए पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के युवाओं को बेरोजगार नहीं रहने देने के संकल्प के परिणाम केे रूप में युवाओं को एक और सौगात मिली है। पशुपालन विभाग के तहत 5778 पशु परिचरों की भर्ती के लिए अंतिम परिणाम आज गुरुवार को राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी कर दिया है। जल्द ही इन्हें नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी। कुल रिक्त 6433 पदों के विरुद्ध 5778 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है जिनमें से 5146 गैर अनुसूचित क्षेत्र के तथा 632 अनुसूचित क्षेत्र के पद हैं। 655 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है।
उन्होंने कहा कि विभाग को इससे सुदूर क्षेत्रों मे काम करने में बहुत सहायता मिलेगी और सेवाप्रदायगी में भी बहुत सुधार होगा। पशुओं तथा पशुपालकों के लिए भी यह बहुत ही मददगार साबित होगा।
