Home education पादूखुर्द में विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाल कर जगाई देशभक्ति की भावना

पादूखुर्द में विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाल कर जगाई देशभक्ति की भावना

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां (नागौर)।
समीपवर्ती ग्राम पंचायत पादूखुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय में संपन्न हुई।

रैली के दौरान छात्र-छात्राएँ देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे ग्राम का वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगाराम लटियाल, रामचन्द्र लटियाल, नर्सिंग टेलर, रामप्रकाश डांगा, हड़मान रोज, सुनील, सत्यनारायण भाटी, दीपिका पारीक, बाबूलाल, मनोहर लाल, संदीप कुमार, रेखचन्द, सोहनराम, चुका देवी, ललिता सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version