Home crime मोबाइल गेम की लत ने ले ली दादी की जान, पोते ने...

मोबाइल गेम की लत ने ले ली दादी की जान, पोते ने की निर्मम हत्या

0

 

मोबाइल गेम की लत ने ले ली दादी की जान, पोते ने की निर्मम हत्या

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ ग

श्रीगंगानगर। शहर के पुरानी आबादी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 86 वर्षीय बुजुर्ग दादी की हत्या उसके ही पोते ने कर दी। वजह बेहद चौंकाने वाली है — पोते को मोबाइल गेम खेलने की लत थी और दादी उसे बार-बार डांटती थी।

86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि 24 जुलाई को पुरानी आबादी थाना इलाके में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई थी । हत्या का मामला परिवादी पोते ने हीं थाने में मुकदमा दर्ज कराया। परिवादी पोते मनीष चुघ ने पुलिस को बताया कि घर में कोई नहीं था दादी की हत्या हो गई ,उनके कानों की बालियां लूटकर कोई ले गया है ,मां और बहन के भी गहने चोरी हो गए हैं । कुछ नगदी भी चोरी हो गई है। युवक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को खोलने की कोशिश की । सीसीटीवी फुटेज और  दस्तावेज खंगाले लेकिन कोई अनजान व्यक्ति आता हुआ घर तक नजर नहीं आया । जिस पर पुलिस ने तकनीकी और मानवीय दृष्टिकोण देखते हुए जब आरोपी से घटनाक्रम के बारे में सिलसिलेवार पूछताछ की तो ,कई मामलों में वह अटक गया।  इस पर जब पुलिसिया रवैया अपनाया गया तो वह टूट गया और उसने दादी की हत्या करना कबूल किया ।आरोपी ने बताया कि वह दादी के बार-बार डांट  से परेशान था उसे गेम खेलने की आदत पड़ गई थी ,वह गेम में अपनी वेतन के पैसे हारने के साथ-साथ घर वालों के पैसे भी लगा चुका था। लगातार घाटा हो रहा था और दादी बार-बार उसे डांटती थी, जिस दिन मर्डर किया उस दिन घर वाले कोई नहीं थे । एकांत देखकर उसने अपनी दादी का गला दबाकर हत्या कर दी और गहने लूट कर चला गया। उसे लगा था उसे कोई नहीं पकड़ पाएगा।

मोबाइल खेलने से रोकने से था नाराज

आरोपी युवक को यह डांट नागवार गुज़री और उसने गुस्से में आकर अपनी दादी की हत्या कर दी। हत्या को लूट की वारदात दिखाने के लिए आरोपी ने मां, दादी और बहन के गहने भी चुरा लिए। घटना का खुलासा होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

मोबाइल और पैसे लूटने के लिए की दादी की हत्या

मनीष चुघ ने बताया कि वह मोबाइल गेम में ऑनलाइन पैसे हार चुका था ।दोस्तों से भी पैसे ले चुका था और मामला दादी बार-बार मोबाइल खेलने से रुकती थी रुकती थी दादी के कारण माता-पिता भी उसके साथ

स्थानीय लोगों ने घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि मोबाइल की लत आजकल युवाओं को किस हद तक ले जा रही है, यह इस दर्दनाक घटना से साफ़ झलकता है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version