Home accident अजीत पवार का प्लेन हादसे में निधन

अजीत पवार का प्लेन हादसे में निधन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  अजीत पवार का प्लेन क्रैश हादसे में निधन

बारामती में हुआ प्लेन क्रैश

 प्लेन में सवार सभी पांच लोगों का निधन

बारामती महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का आज बारामती प्लेन क्रैश हादसे में निधन हो गया

अजीत पवार सुबह मुंबई से चार्टर प्लेन से बारामती के लिए रवाना हुए थे 8:45 पर उनका प्लेन बारामती पहुंचा ।  जब प्लेन बरामती मैं लैंडिंग कर रहा था तो प्लेन फिसल जाने के कारणक्रैश  हो गय।

जिसके चलते उसे पर भीषण आग लग गई और उसे आज के कारण प्लेन में सवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार उनके असिस्टेंट सेक्रेटरी सुरक्षा कर्मी और प्लेन की स्टाफ सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई ।

घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश भी की लेकिन किसी को भी नहीं बचाया जा सका।  अजीत पवार के निधन की पुष्टि नागरिक उद्यान के महानिदेशक जीसी ए ने की है।  उसके साथ ही मुंबई के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र में भी उनके निधन की पुष्टि की है ।

आपको बता दें कि अजित पवार 66 वर्षीय के थे और इस बार भाजपा गठबंधन के साथ  उप मुख्यमंत्री थे।   वह महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और एनसीपी के नेता शरद पवार के भतीजे हैं। उनके निधन के समय शरद पवार और उनकी बहन सुप्रिया सुले मुंबई में थे सभी महाराष्ट्र के लिए रवाना हो चुके हैं ।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे हैं घटनास्थल का भी उन्होंने जायजा लिया है। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version