वाल्मिकी जयंती आज
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। शहर का वाल्मिकी समाज द्वारा गुरुवार को महान मुनि संत वाल्मिकीजी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वाल्मिकी सफाई महापंचायत के प्रदेशाध्यक्ष द्वारका प्रसाद जेदिया, रेनवाल सफाई यूनियन अध्यक्ष प्रवीण कुमार जेदिया एवं गौतम जेदिया ने बताया कि समाज के एक व्यक्ति के निधन के कारण इस बार सदा समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाल्मिकी जयंती पर गुरुवार को शाम 6.15 बजे वाल्मिकी समाज धर्मशाला में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
