लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह घना कोहरा छाने से वातावरण में ठंड बढ़ गई और वाहनों को धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। सुबह से ही घने कोहरे के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई और स्कूल जाने वाले छात्रों को कठिनाई हुई। कई लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए।
कोहरे के कारण सूर्यदेव केवल साढ़े 10 बजे के बाद ही दिखाई दिए। टोंक-सवाईमाधोपुर नेशनल हाइवे 116 और उनियारा-गुलाबपुरा हाईवे 148D पर वाहन हेडलाइट जला कर धीमी रफ्तार में चलते दिखाई दिए।
सुबह 11 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने से जनजीवन सामान्य हुआ और लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। वहीं किसानों ने बताया कि कोहरे से वातावरण में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ होगा।