Home latest उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर...

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। सामाजिक न्याय के महान पुरोधा, वंचितों-शोषितों के अधिकारों के प्रखर प्रहरी, संविधान के शिल्पकार और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सिविल लाइंस स्थित राजकीय आवास 384 पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. बैरवा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवनदर्शन, संघर्ष और विचार सदैव समाज को सही दिशा दिखाते रहे हैं। सामाजिक बराबरी, शिक्षा, मानवाधिकार और लोकतंत्र की मूल भावना को मजबूत करने में बाबा साहेब के योगदान को देश हमेशा कृतज्ञता से याद करेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के निर्माण में बाबा साहेब का योगदान अतुलनीय है। उनका संविधान-निर्माण में दिया गया मार्गदर्शन न केवल देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, बल्कि समतामूलक समाज का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प दोहराया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version