Home latest तेजा दशमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

तेजा दशमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

 उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक):
मंगलवार को पूरे उपखंड क्षेत्र में लोकदेवता तेजा दशमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु महिला-पुरुष देहलवाल जी महाराज के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे और घर-घर में लड्डू-बाटी का प्रसाद बनाकर भोग अर्पित किया।

तीन दिवसीय मेला आकर्षण का केंद्र

नगरपालिका के तत्वावधान में शहर के बस स्टैंड के पास स्थित श्री देहलवाल जी महाराज मंदिर पर तीन दिवसीय मेला शुरू हुआ। पालिका प्रशासन ने मंदिर परिसर और मेला स्थल पर आकर्षक विद्युत सजावट करवाई, जिससे श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।

ध्वज चढ़ाने की परंपरा

इस अवसर पर माली, कीर और कुशवाहा समाजों द्वारा मंदिर पर ध्वज चढ़ाए गए। ध्वज यात्रा के दौरान श्रद्धालु लोग डीजे की धुनों पर नाचते-गाते हुए उत्साहपूर्वक चल रहे थे।

गांव-गांव में धार्मिक उल्लास

क्षेत्र के छोटे-बड़े कस्बों और गांवों में भी मंगलवार को तेजा दशमी का पर्व धूमधाम और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह आयोजित मेलों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version