लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सवाई माधोपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शिवाड़-सारसोप मंडल कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत राज चुनावों की तैयारियों, संगठन विस्तार और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव एवं मंडल प्रभारी मनीष जैन उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने की। 
बैठक के दौरान भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, कुप्रशासन, पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी पंचायत राज चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
मंडल प्रभारी मनीष जैन ने कहा कि आगामी पंचायत राज चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने तथा आमजन के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से पार्टी पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
बैठक में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ऋषि मीणा, पूर्व सरपंच मुकेश नावरिया, रामजीलाल चौधरी, महापुरा के पूर्व सरपंच, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हंसराज मीणा, राजेन्द्र, प्रभुलाल, भंवर बैरवा, रमेश चौधरी, पप्पूलाल, ज्ञानचंद मीणा, दीपक सैनी, सूर्यप्रकाश, आसिफ, मोहन सोनी, अनिल, आत्माराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।