लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डग, झालावाड़। झालावाड़ जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पचपहाड़ के जीव विज्ञान शिक्षक डॉ. दिव्येंदू सैन को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।
राजस्थान से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए केवल दो शिक्षकों का चयन हुआ, जिनमें पचपहाड़ के शिक्षक डॉ. दिव्येंदू सैन का शामिल होना डग विधानसभा क्षेत्र और झालावाड़ जिले के लिए गौरव का विषय है।
डॉ. सैन के राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि डॉ. दिव्येंदू सैन ने अपनी मेहनत, समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता से पूरे झालावाड़ जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, “आप लगातार सफलता के पथ पर आगे बढ़ते रहें। आप पूरे झालावाड़ के गौरव हैं। आपको बहुत-बहुत हार्दिक बधाई।”
