Home latest सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की हवाई सेवा...

सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की हवाई सेवा विस्तार की मांग

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर(प्रदीप कुमार डागा)सोमवार को नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हनुमान बेनीवाल नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट की, इस दौरान बेनीवाल ने राजस्थान में हवाई क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने अपनी मुलाकात में मंत्री का राजस्थान के जोधपुर,बीकानेर,उदयपुर, किशनगढ़ आदि हवाई अड्डों के आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान आकृष्ट कराया। वहीं नागौर हवाई के विस्तार की मांग रखते हुए डीडवाना में भी हवाई पट्टी विकसित करने की मांग रखी।

बेनीवाल ने जोधपुर,बीकानेर,जैसलमेर व किशनगढ़ से घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाने की मांग की ,सांसद ने बताया कि मंत्री ने सभी कार्यों पर विस्तृत चर्चा करके सकारात्मक आश्वासन दिया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version