लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजस्थान से करेंगे 150 किमी पदयात्रा कार्यक्रमों का संचालन
विनोद सेन, भीलवाड़ा
भीलवाड़ा।
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित होने वाले 150 किलोमीटर पदयात्रा कार्यक्रमों के लिए राजस्थान प्रदेश से सांसद दामोदर अग्रवाल को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर देश के सभी जिलों में 150 किमी की पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, संगठन और सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है।
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस विशेष अभियान के लिए संयोजक टीम का गठन किया है। टीम में प्रदेश महामंत्री व भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को संयोजक, महामंत्री जितेंद्र गोठवाल और युवा मोर्चा के अंकित चेची को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
अभियान के तहत प्रत्येक जिले में 150 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत प्रत्येक जिले का एक प्रतिनिधि सरदार पटेल की स्मृति में गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की 150 किलोमीटर यात्रा में भाग लेगा।
