Home education राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । शहर सहित उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।इस अवसर पर सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों सहित सरकारी एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रपिता गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।विद्यालयों में बाल सभाएं आयोजित कर महात्मा गांधी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया ।मुख्य रूप से उपखंड स्तरीय कार्यक्रम शहर के पीएम श्री महात्मा गांधी विधालय मे उपखंड प्रशासन की ओर से आयोजित किया जाकर महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया । इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में राम नाम कीर्तन का आयोजन किया गया।

इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” रघुपति राघव राजा राम” साबरमती के संत तूने, जैसे अनेक भजन गाये गए। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम मे अपने प्राणों की आहुति देने वालों शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर, तहसीलदार प्रवीण सैनी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी गिरीश कटारिया , महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गरिमा शर्मा ,वन विभाग अधिकारी संजय , नगरपालिका से रविझावा एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

Previous articleसेना भर्ती रैली एक से 9 फरवरी तक
Next articleजनता से किए गए वादों को पूरा कर रही भाजपा सरकार
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version