Home rajasthan प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर बढ़ रहा भारत का गौरव

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर बढ़ रहा भारत का गौरव

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

‘राष्ट्र प्रथम’ ही भाजपा की मूल भावना

 

तुष्टिकरण पर भारी विकास की राजनीति

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता,
संगठन की मजबूती के लिए करें काम

– मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
 
जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जयपुर शहर जिला प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना राष्ट्र सेवा एवं राष्ट्र प्रथम है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया है। आज देश में विकास की राजनीति तुष्टिकरण की राजनीति पर भारी पड़ रही है और एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प देशभर में साकार हो रहा है। साथ ही, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ रहा है, जो कि राष्ट्र प्रथम की नीति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। हर घर नल से जल, गरीबों को पक्का मकान, किसानों को सम्मान निधि, उज्ज्वला एवं आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से अंत्योदय का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन उपलब्धियों को घर-घर एवं जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचार के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान ही भाजपा का लक्ष्य है। यह अभियान भारतीय जनता पार्टी के महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version