Home latest पुलिस थाना और सरकारी स्कूलों को भेंट किया सामान

पुलिस थाना और सरकारी स्कूलों को भेंट किया सामान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिद्धिविनायक इंटरनेशनल अकैडमी की सामाजिक पहल

किशनगढ़ रेनवाल | नवीन कुमावत

किशनगढ़ रेनवाल कस्बे के पचार रोड स्थित सिद्धिविनायक इंटरनेशनल अकैडमी द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत पुलिस थाना और सरकारी स्कूलों को उपयोगी सामग्री भेंट की गई।

पुलिस थाने को मिले कूलर और प्रिंटर मशीन

अकैडमी के निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत ने थानाधिकारी के मार्गदर्शन में किशनगढ़ रेनवाल पुलिस थाना को दो कूलर और एक डबल साइड प्रिंटर-स्कैनर-फोटोकॉपी मशीन सप्रेम भेंट की।

सरकारी स्कूलों में भी सहयोग

व्याख्याता गजानंद पारीक के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल को 2000 वर्ग फुट दरी भेंट की गई। वहीं रणजीतपुरा स्कूल के लिए 15,000 रुपये लागत की टीन शेड निर्माण में सहयोग दिया गया।

51 कुर्सियों का भी होगा सहयोग

समाजसेवी सुनील कुमार धायल द्वारा पुलिस थाने को 51 प्लास्टिक कुर्सियां भेंट करने की घोषणा भी की गई है।

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला, कैलाश कुमावत, विक्की सोनी, राजेंद्र बाकोलिया, हुकम चंद मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सामाजिक सहयोग की सराहना

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पुलिस व्यवस्था और शिक्षा संस्थानों की सुविधाओं को मजबूत करने में मददगार साबित होते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version