Home latest पीसांगन में मौसम ने बदली करवट, 10 मिनट तक बारिश के साथ...

पीसांगन में मौसम ने बदली करवट, 10 मिनट तक बारिश के साथ गिरे कंचे जैसे ओले

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुरा, सेठन, रामपुरा डाबला और नाड सहित कई गांवों में ओलावृष्टि, मौसम में घुली ठंडक

केशन-पीसांगन, अजमेर। स्थानीय संवाददाता ओमप्रकाश चौधरी।

अजमेर जिले के पीसांगन उपखंड क्षेत्र में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह 7 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान कई गांवों में कंचे के आकार के ओले गिरे। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश और ओलावृष्टि से खेतों व सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। अचानक बदले मौसम से क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई और लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा।

पीसांगन उपखंड के फतेहपुरा, सेठन, रामपुरा डाबला और नाड सहित कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उपखंड मुख्यालय पीसांगन और हनुवंतपुरा के आसपास के इलाकों में भी ओले गिरने की सूचना है। अचानक हुई ओलावृष्टि के कारण खुले में विचरण कर रहे निराश्रित मवेशियों और नीलगाय जैसे वन्यजीवों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रबी फसलों की बुवाई के लिए बारिश को बताया उपयोगी

किसानों के अनुसार, यह बारिश तारामीरा, रायड़ा, चना और मटर जैसी रबी फसलों की बुवाई के लिहाज से लाभदायक हो सकती है। हालांकि, ओलावृष्टि का फसलों पर वास्तविक असर खेतों में स्थिति का आकलन करने के बाद ही स्पष्ट होगा।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद क्षेत्र में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला है।

Previous articleराजस्थान में 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स रवाना
Next articleडग में RSS का भव्य शताब्दी पथ संचलन
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version