Home latest पीसांगन के अर्जुनपुरा खालसा में पैंथर का मूवमेंट

पीसांगन के अर्जुनपुरा खालसा में पैंथर का मूवमेंट

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोकेशन-पीसांगन,अजमेर
-ओमप्रकाश चौधरी।

वन विभाग ने उठाये पगमार्क….

पीसांगन उपखंड क्षेत्र के केसरपुरा ग्राम पंचायत अंतर्गत अर्जुनपुरा खालसा व मांगलियावास ग्राम पंचायत के अर्जुनपुरा जागीर में पैंथर की मूवमेंट सामने आने के बाद किसानों व पशुपालकों में भय का माहौल है। अर्जुनपुरा खालसा निवासी विजयसिंह गौड के मुताबिक अर्जुनपुरा खालसा में नाडी के पास शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे पैंथर नाडी में पानी पीने पहुंचा। इस दौरान समीप से गुजर रहे ट्रैक्टर की आवाज सुनकर पैंथर झाड़ियां में ओझल हो गया। लेकिन इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने पैंथर के मूवमेंट को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पैंथर की मूवमेंट की सूचना पर वनपाल सौरभ जैन,वनरक्षक कुलदीप पूनिया,टेक्नीशियन कानसिंह गौड समेत वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैंथर के पगमार्क उठाये। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से मौके पर पिंजरा लगवाने की मांग की। क्षेत्र में घूमते पैंथर ने फिलहाल किसी ग्रामीण तथा मवेशी को अपना शिकार नहीं बनाया है।
वनरक्षक कुलदीप पूनिया ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में पैंथर के द्वारा पालतू मवेशियों पर हमला नहीं कर नीलगाय तथा सूअर के शिकार कर अपना पेट भरने में लगा हुआ है। यही वजह है कि अब तक किसी मवेशी पर पैंथर के हमले की जानकारी सामने नही आई है। पैंथर की मूवमेंट की पुष्टि गांव निवासी बकरी पालक चरवाहे के द्वारा भी की जाने की जानकारी सामने आई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version