लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे में रविवार को राज्य के ऊर्जा मंत्री एवं टोंक जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
ऊर्जा मंत्री जब बूंदी जिले के नैनवां से जयपुर जा रहे थे, तभी उनके पलाई बाईपास पहुंचने पर ग्रामीणों एवं नागर-धाकड़ समाज के लोगों ने माला, दुपट्टा पहनाकर और भगवान धरणीधर का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री नागर को ज्ञापन सौंपकर पलाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से होकर गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन को हटवाने की मांग रखी।
ऊर्जा मंत्री ने इस पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर समाजसेवी शेरसिंह सोलंकी, नैनवां पंचायत समिति प्रधान पदम नागर, श्योजी लाल धाकड़, मनोज धाकड़, संजय धाकड़, महेंद्र धाकड़, राजूलाल धाकड़, पवन धाकड़, ओमप्रकाश सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
