लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियाँबड़ी उपखंड के बाड़ी घाटी मार्ग पर हुआ हादसा, चालक मौके से फरार
रियाँबड़ी (नागौर)
नागौर जिले के रियाँबड़ी उपखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-59 (NH-59) पर रविवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा सड़क हादसा हो सकता था।
हादसा रियाँबड़ी उपखंड के ग्राम बाड़ी घाटी मार्ग पर हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलने पर थांवला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
