लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर | प्रदीप कुमार डागा
जिला कांग्रेस कमेटी नागौर के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष भानूप्रकाश सैनी एवं नवनियुक्त महासचिव नाथूराम मेघवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
भानूप्रकाश सैनी और नाथूराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को नई मजबूती प्रदान करने में सक्रिय योगदान देंगे।
मुलाकात के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त तहसीलदार हीरालाल भाटी, रामसुख देवड़ा, रामरतन सैनी, मनीराम कच्छावा, राधाकिशन ईनाणिया, जसाराम ईनाणिया, श्रवण मानव, लाभचंद परिहार, हनुमान भाटी, ओमप्रकाश भाटी, रामनारायण, जयपाल सिंह, कालूराम भाटी, बुधाराम मीणा, जेठाराम खुड़ीवाल, राजाराम टाक, हेमंत, लोकेश, पारस, महेंद्र भाटी, भगवत खुड़ीवाल, महेंद्र गहलोत, ओमप्रकाश जांगिड़, महेंद्र पंवार, रामकुंवार, सुमेर सिंह, महेंद्र सैनी, राकेश मेघवाल, हनुमान कड़वासरा, महावीर भाटी, दिनेश भाटी, सुनील, सुरेंद्र, दीपक, जितेंद्र सिंह, पुखराज परिहार, शिवदयाल गोलियां, सुरेश भाटी, बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विकास, गजेंद्र, गोपाल, जुगल, विजेंद्र ईनाणिया, रामकिशोर, जयेश, चैनसुख, राहुल, अशफाक, अनिल शर्मा, राजू राजेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।