लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नावां शहर (रिपोर्टर: मनीष पारीक)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री राधा कृष्ण गौशाला में गौमाता की सेवा कर पुण्य कार्य किया। इस दौरान गौमाता को गुड़ खिलाया गया और मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।
गौसेवा कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार और करुणा का संदेश प्रसारित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमावत, मंडल महामंत्री अशोक पारीक अटल, उपाध्यक्ष अशोक टेलर, देवीलाल पचेरीवाल, राधेश्याम माली, मंडल मंत्री गोरधन सिंघाटिया, बूथ अध्यक्ष राजू टेलर, पार्षद कुलदीप मिश्रा, दिनेश जांदू, विशाल कुमावत, गोपाल सोनी, जिला मंत्री पूजा कुमावत, नवीन छाबड़ा, प्रतीक माधना, लादूराम घोड़ेला, भवानी शंकर घोड़ेला, मोतीराम कुमावत, मूलचंद टेलर, हरि जांगिड़, मोहन जांगिड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।