Home latest खतेहपुरा का बांध टूटने से देवगांव के खेत-खलिहान डूबे, गांवों का संपर्क...

खतेहपुरा का बांध टूटने से देवगांव के खेत-खलिहान डूबे, गांवों का संपर्क टूटा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

देवगांव में  बांध टूटे, खेत-खलिहान डूबे, गांवों का संपर्क टूटा

जयपुर। जिले के देवगांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। छोटे-मोटे बांध टूटने से खेतों और घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। कई कच्ची सड़कें और रास्ते बह गए, जिससे गांवों का आपसी संपर्क टूट गया है। खास बात है की 70 साल बाद भेरुजी की ढाणी तक बना रास्ता ,ग्रेवल सड़क भी बरसात के कारण नदी में बह गई, जिसके चलते आसपास के कई गांव का आपस में संपर्क टूट गया है।

खरीफ की फसले बर्बाद, किसान तबाह

देवगांव के स्थानीय नागरिक और भाजपा नेता रामप्रसाद मेहरा ने बताया कि लगातार हरी बरसात से खेतों में खड़ी खरीफ की फसलें जैसे बाजरा, ज्वार, और मक्का पूरी तरह बर्बाद हो गईं। कई जगहों पर खेतों में कटाव लगने से उपजाऊ मिट्टी बह गई, जिससे किसानों को भविष्य में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। पानी भर जाने से पशुओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मैं आदमी को खाने के लिए अनाज बचा और न ,ही, पशुओं को खिलाने के लिए चारा बचा। सरकार जल्दी गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा दे और टूटी हुई सड़क को वापस जोड़े।

भैरू बाबा की ढाणी का रास्ता टूटने से कई गांव का संपर्क टूटा

लोगों को गांव से गांव जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने पड़ रहे हैं। बस्सी की नदी ओवरफ्लो होने से खेतों में और नुकसान हुआ है। नालों और नदी के आसपास बसे लोगों के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, क्योंकि पानी ने अपना नया रास्ता बना लिया है। बरसात के दौरान नदी के उस पार के लोग उस पार और इस पार के लोग इस पार रह गए ,उन्हें नदी पार करने के लिए भी कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

लोगों को सताने लगी चिंता

गांव के लोग कह रहे हैं कि उन्होंने बरसात का ऐसा रूप पहली बार देखा है। चिंता जताई जा रही है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो हालात और विकराल हो सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version